NationalPolitical

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैय का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक को भी कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस ने टिकट दिया है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में इस समय राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कर्नाटक दौरे पर थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!