ChhattisgarhRaipur

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

 रायपुर । कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।पायलट का यह दौरा न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा पर आधारित होगा। इस दौरान पायलट न्याय यात्रा की तैयारियों के साथ प्रदेश स्तरीय 11 समितियों को भी दिशा-निर्देश देंगे।

इस दौरान पायलट रायगढ़, सक्ति और कोरबा जिले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करेंगे. इस दौरान सचिन पायलट के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे. वहीं कल यानी शनिवार को अंबिकापुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!