ChhattisgarhRaipur

पार्षद बंटी होरा ने बदली बस्ती की तस्वीर, स्वंय की राशि से किया निर्माण

रायपुर। रायपुर नगर निगम के शहीद हेमू कालाणी वार्ड के अन्तर्गत साईं नगर भाटापारा में स्मार्ट वार्ड के बाद शहर की पहली स्मार्ट बस्ती का लोकापर्ण किया गया। पार्षद बंटी होरा की स्वंय की राशि से वार्ड का सौंदर्यीकरण, नाली कवर, दीवारों पर 3डी पेंटिंग की कलाकृति गलियों में पेवर ब्लॉक चेकर्स किया गया। छ्त्तीसगढ़ में अपने आप में ये पहली बस्ती में किया गया है। वार्डवासियों ने पार्षद बँटी होरा की इस कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। वार्डवासियों के आग्रह में महापौर ने ये घोषणा की गई है कि बची हुई गलियों में भी यहा कार्य किया जाएगा।  इस कार्यक्रम का सफल आयोजन आदिवासी गोड़ समाज द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, वार्ड पार्षद बंटी होरा द्वारा किया गया। आदिवासी गोड़ समाज के अध्यक्ष भवानी मारकम, वार्ड अध्यक्ष गौतम यादव दीपक सेन, पूर्व पार्षद प्रत्याशी गुलाब सेन ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!