Chhattisgarh

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और गर्भपात करवाने वाले 2 युवकों को कोर्ट ने दी सजा

 दंतेवाड़ा : जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से परपा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग लड़की का गर्भपात कराया गया है।  दंतेवाड़ा के अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष शर्मा (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की विशेष अदालत ने 2 अलग-अलग प्रकरणों में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और गर्भपात करवाने वाले 2 युवकों को सजा सुनाई है।

Related Articles

छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए गए युवक को आजीवन कारावास और गर्भपात करवाने वाले युवक को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही दोनों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। दरअसल, पहला मामला साल 2019 का है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जिसमें पाया कि, नाबालिग लड़की का 19 साल के लड़के अनिल कुमार उरसा से प्रेम प्रसंग था, युवक पहले नाबालिग के साथ रेप करता रहा, और जब वह गर्भवती हो गई। तो दवाएं देकर गर्भपात कराया गया।

इधर जब लड़की की हालत बिगड़ने पर मेकाज लाया गया था।पुलिस ने युवक के खिलाफ FIR दर्ज करके पीड़िता व परिजनों की सहमति के बाद मेडिकल जांच कराई। युवक को भी हिरासत में लेकर मेडिकल जांच की गई। पूरे मामले की जांच के बाद कोर्ट ने युवक को दोषी मान लिया। फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने युवक को 10 साल जेल की सजा व 1000 रुपए का अर्थदंड लगाया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!