ChhattisgarhRaipur

CM बघेल से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समुदाय जिला बिलासपुर को आबंटित भूमि के लिए जताया आभार

रायपुर, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद इमलीपारा, बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा मौजूद थे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  बघेल को मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समुदाय जिला बिलासपुर को आबंटित भूमि में छूट प्रदाय करने का निर्णय लिए जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्राम्हण समाज ने मुख्यमंत्री को जय मां महामाया देवी पर चढ़ाया हुआ चुनरी और शॉल तथा तांबे का कलश भेंट किया।

प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला, संरक्षक संजय शर्मा और अपूर्व तिवारी, कोषाध्यक्ष  अनिल तिवारी, सहित गणेश शास्त्री, उमाशंकर शर्मा, धर्मेश शर्मा, संगीता शुक्ला, जयश्री शुक्ला, बीना तिवारी, आरती दुबे, संध्या तिवारी सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!