ChhattisgarhDhamtari

सिरफिरे युवक ने युवती को मारा चाकू फिर खुद का गला रेता, दोनों अस्पताल में भर्ती

धमतरी। जिले में एक सिरफिरे युवक ने अपनी युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद का गला रेत लिया। दोनों का घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला अर्जुनी पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम खरतुली का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार ग्राम खरतुली निवासी सुरेंद्र सिन्हा गुरूवार देर रात 10 बजे के करीब चाकू लेकर अपनी उमा साहू के घर पहुंचा। जहां उसने उमा साहू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह युवती को युवक के हमले से बचाया। इसके बाद युवक ने अपने गले को चाकू से‌ रेत दिया। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।

जिसके बाद दोनों को धमतरी के अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे धमतरी के बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का उपचार जिला अस्पताल धमतरी में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!