BilaspurChhattisgarh

CRIME : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म…आरोपित युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह शादी से इन्कार करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को मुंगेली जिले के लोरमी से गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान 2020 में सरकंडा के अशोक नगर निवासी हरिश सेन से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत होती थी। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने युवती को मिलने के लिए अपने घर बुलाया।

यहां पर युवक ने शादी करने का आश्वासन देते हुए युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह आए दिन युवती को बुलाकर संबंध बनाता। बाद में वह शादी से इन्कार करने लगा। युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। पुलिस की टीम ने आरोपित को मुंगेली जिले के लोरमी में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!