BijapurChhattisgarh

BREAKING : नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से CRPF का ASI गंभीर रूप से घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहं नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से CRPF के एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि जवान के पैर के चिथड़े उड़ गए। साथी जवान घायल ASI को बासागुड़ा के अस्पताल लेकर आए हैं। मामला जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर-सुकमा सड़क पर पेगड़ापल्ली के पास माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। शनिवार की सुबह CRPF 153 बटालियन के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान कैंप से कुछ ही दूरी पर माओवादियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में CRPF के ASI मोहम्मद असलम का पैर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। इस घटना में ASI के पैर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद साथी जवानों ने घायल को फौरन मौके से निकालकर बासागुड़ा के अस्पताल लाया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में चॉपर के माध्यम से घायल को राजधानी रायपुर रेफर किया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!