ChhattisgarhRaipur

कार शोरूम में युवक की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप

रायपुर। राजधानी के टाटीबंध इलाके में एक युवक की कार शोरूम में करंट लगने से मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों ने शो रूम प्रबंधन पर सुरक्षा में खामी का आरोप लगाते हुए मृतक के शव के साथ शोरूम में मुआवजे और मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

Related Articles

करदा बेमेतरा जिला का निवासी रोहित साहू (26 साल) रायपुर के टाटीबंध यादव पारा में रहता था। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की नहाते हुए करंट लगने से मौत हो गई। जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि शोरूम से युवक को बुलाया गया और युवक की गाडी धोते हुए करंट लगने से मौत हो गई। मामलें में पुलिस ने मार्ग कायम कर लिया है और मृतक का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजन युवक की बॉडी लेकर पहुंचे टाटीबंध गाड़ी के शोरूम में मुआवजे और मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!