ChhattisgarhRaipur

साय कैबिनेट में लिया गया फैसला : प्रफुल्ल भारत होंगे छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता

Related Articles

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज शाम हुई। बैठक में कई फैसले लिए गए।छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता के पद पर प्रफुल्ल भारत की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, सरकार मोदी की गारंटी पूरा करने का सिलसिला जारी रखने वाली है।

वही कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, भगवान् रामलला दर्शन योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सरकार राम दर्शन योजना शुरू करेगी। यह योजना पर्यटन मंडल द्वारा संचालित की जाएगी। योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए बजट पर्यटन मंडल उपलब्ध कराएगा। श्री साव ने बताया कि, 18 से 75 वर्ष आयु वर्ग के लोग दर्शन योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए IRCTC और सरकार के बीच MOU किया जाएगा। दर्शनार्थियों को रेलवे स्टेशन तक लाने की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों की होगी। रामलला के साथ ही काशी विश्वनाथ दर्शन का लाभ भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि, 25 जनवरी से यात्रा की शुरुआत होगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!