ChhattisgarhRaipur

आज पाटन में गरजेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रायपुर। आज भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे कोरिया और दुर्ग में सभा को संबोधित करेंगे। वे कोरिया जिले के सलगवां कलां में दोपहर 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पक्ष में प्रचार करेंगे।

Related Articles

इसके अलावा आमसभा के माध्यम से भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी वे संबोधित करेंगे। बता दें कि यहां से सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं। सरगुजा के बाद राजनाथ सिंह पाटन में भी एक सभा लेंगे।

12.20 से 1 बजे तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में वे सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ जिले के सलगावान कला में जनसभा के बाद 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!