ChhattisgarhRaipur

कंबल और चादर की बढ़ी मांग ; मौसम ने बदली करवट, पड़ रही कड़ाके की ठंड

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। हल्की मध्यम बूंदाबांदी हो रही है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजधानी समेत कई जिलों में ऐसे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। लोग ठंड हवाओं से बचने के लिए व्यवस्था करते देखे जा रहे हैं।

Related Articles

बात राजधानी रायपुर की करें, तो यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर, आस-पास के इलाकों और अन्य पड़ोसी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। रायपुर में पिछले दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी

रातों में कंबल और चादर के बिना गुजारा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है किप्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने बताया कि एक गहरा अवदाब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से ऊपर है। इसके लगातार उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ेत हुए और प्रबल होने की संभावना है। यह बांग्लादेश तट में मंगोल और खेपूपारा के पास आज 18 नवंबर को टकराने की संभावना जताई गई है। वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!