ChhattisgarhRaipur

विधानसभा मानसून सत्र : श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर देवेंद्र यादव ने उठा मुद्दा, मंत्री के जवाब से विधायक ने जताई असंतुष्टि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन की कार्रवाई प्रश्नकाल से शुरू हुई। सदन में विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा बीएसपी प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों को प्रदान की जा रही सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया गया।

विधायक ने कहा कि 2019 से 2022 तक बीएसपी संयंत्र के अंदर कितनी दुर्घटना घटित हुई है और कितनी कार्यरत बीएसपी ठेका श्रमिकों की मौत गंभीर दुर्घटना से हुई है। इस पर नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डेहरिया ने कहा कि भिलाई में 22 दुर्घटनाएं घटित हुई है।

विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया और कहा कि सुरक्षा समिति का गठन बीएसपी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। घटनाएं लगातार बढ़ रही है, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है। क्या मंत्री राज्य स्तरीय समिति बनाकर अनुकंपा नियुक्ति दिलवाएंगे?

मंत्री डहरिया ने कहा अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अनुकंपा नियुक्ति गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का नियम है। ठेका मजदूरों को अनुकंपा नियुक्ति नही दी जाती है इसके लिए राज्य स्तर पर सरकार प्रयास कर रही है। मंत्री के जवाब से विधायक देवेंद्र यादव ने असंतुष्टि जताई।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने टिप्पणी करते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट श्रम विभाग की सुन नही रहा है। उन्होंने मंत्री से कड़ाई से निर्देश देने की बात कही।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!