Chhattisgarh

डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, नवरात्र तक रूकेंगी हटिया कुर्ला समेत 8 एक्सप्रेस

नवरात्र की शुरुआत होने वाली है ऐसे में डोंगरगढ़ स्थित बम्बलेश्वरी देवी मंदिर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को रेलवे ने राहत देते हुए 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं गोंदिया-दुर्ग मेमू लोकल को रायपुर तक चलाने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

इन गाड़ियों को मिलेगा स्टॉपेज

हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस, कुर्ला- हटिया एक्सप्रेस, पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस, चेन्नई-एक्सप्रेस, पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस, कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस शामिल है।

गोंदिया-दुर्ग मेमू जाएगी रायपुर

रेलवे ने गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल और दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल को नवरात्रि पर्व के दौरान रायपुर तक चलाने का निर्णय लिया है। इससे रायपुर से डोंगरगढ़ तक सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी।

रद्द की गई गीतांजली एक्सप्रेस को भी किया बहाल

रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से 22 सितंबर से रद्द की गई हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस को बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी 23 सितंबर से नियमित रूप से चलाई जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!