ChhattisgarhRaipur

दो पक्षों में विवाद : पुलिस ने कई युवक को लिया हिरासत में…जांच जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर के चांदनी चौक पुजारी नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों से बड़ी संख्‍या में महिलाएं कोतवाली थाना पहुंचीं। पुलिस ने दोनों पक्षों के विवाद करने वाले कई युवक को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो फुटेज भी सामने आया है।

Related Articles

दरअसल, यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार पुजारी नगर की महिलाएं पड़ोस के ढीमर मुहल्‍ले में गणेश पंडाल गई थीं। गणेश पंडाल में पूजा-पाठ के दौरान कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया।

इस पर वहां मौजूद महिलाओं ने ऐसा करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा, फावड़ा, सरिया लेकर दौड़ पड़े। हालांकि दोनों पक्षों के बीच मारपीट में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

वहीं देर रात दोनों पक्षों से महिला समेत बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाना पहुंची। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के विवाद करने वाले कई युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!