Chhattisgarh

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

केशकाल :  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा में इलाज कराने पहुंची युवती ने डॉक्टर पर इलाज के बहाने की छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर धनोरा पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने धनोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेट दर्द होने पर वह दोपहर अपने परिजन के साथ इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा गई थी।

अस्पताल में डाक्टर सुधांषु शेखर साहू को युवती के ने पेट में दर्द की बात बताई। युवती का आरोप है कि इस पर डाक्टर ने बोला मैं चेक करता हूं। युवती का कहना है कि डाक्टर पेट दर्द की जांच करते हुए पीड़िता के शरीर को गलत नीयत और तरीके से छुआ। पीड़िता का आरोप है कि डाक्टर ने जाँच के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की है।

जिससे पीड़िता को बुरा लगने पर अपने परिजन को डाक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने के संबंध में बताई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डाक्टर सुधांषु शेखर साहू, उम्र 58 वर्ष, सीएचसी धनोरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!