ChhattisgarhRaipur

DPI ने जारी किया आदेश : महिला स्टाफ से बदसलूकी करने वाला BEO सस्पेंड

रायपुर / बोड़ला के प्रभारी BEO दयाल सिंह को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। बीईओ का मूल पद व्याख्याता का है। पिछले दिनों विकासखंड शिक्षा कार्यालय में महिला स्टाफ से बदसलूकी के मामले में बोड़ला बीईओ दयाल सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर हुई थी। मामले में थाना तलब कर बीईओ श्री सिंह की गिरफ्तारी हुई, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा भी कर दिया गया था। इस मामले में खबर प्रकाशित होने पर बीईओ ने पत्रकारों को ही धमकी दे दी थी।

Related Articles

मामले में विभागीय स्तर पर शिकायत के बाद जांच करायी गयी थी, जिसके बाद डीपीआई ने प्रभारी बीईओ दयाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दयाल सिंह की जांच एसडीएम बोड़ला और डीईओ कबीरधाम की तरफ से करायी गयी थी, जिसमें बीईओ को दोषी माना गया था। सस्पेंशन पीरियड में बीईओ को डीईओ कार्यालय कबीरधाम में पोस्टेड किया गयाहै।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!