Chhattisgarh

डीआरजी जवान IED ब्लास्ट में घायल

सुकमा। नक्सलियों द्वारा सलातोंग में लगाए गए IED की चपेट में आने के से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान का इलाज जारी है। मौके पर सुरक्षा जांच के मद्दे नजर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। बता दें कि नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सलातोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है।

Related Articles

बता दें कि कल भी नक्सलियों ने सलातोंग में आईइडी लगाया हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। जिला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे।

इस दौरान सलातोंग के नजदीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!