ChhattisgarhKorba

नशे में धुत होकर प्रधान पाठक ने की बच्चों की पिटाई, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने किया निलंबित

कोरबा: नशे में धुत होकर बच्चों की पिटाई करने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर संजीव झा ने प्रधान पाठक के संबंध में प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद पूरे मामले की जांच की गई, प्रधान पाठक के संबंध में प्राप्त शिकायत सही पाये जाने पर प्रधान पाठक छत्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विकासखंड पाली अंतर्गत प्राथमिक शाला साजाबहरी के प्रधान पाठक छत्रपाल सिंह द्वारा नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने और पढ़ाई करने वाले बच्चों की शरीर पर निशान बनने तक पिटाई करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम वासियों के द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद भी प्रधान पाठक के व्यवहार में कोई परिवर्तन नही हुआ है। जो कि कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

जिसके बाद प्रधान पाठक को छत्तीसगढ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 तथा 10 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटघोरा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हे जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!