ChhattisgarhRaipur

मंत्री कवासी लखमा ने सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर दिया बड़ा बयान

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर बड़ा बयान दिया है। छत्‍तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। उन्‍होंने कहा, कर्मचारियों के हड़ताल के पीछे आरएसएस का हाथ है।

हड़ताल को लेकर कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। उन्‍होंने कहा, ताली दोनों हाथ से बजती है। इधर, पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डा रमन सिंह ने सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल का समर्थन किया है।

रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा, अब कर्मचारियों के साथ भी छल! कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को डीए बढ़ाने के नाम पर लॉलीपॉप थमा दिया। जब केन्द्र सरकार 34% डीए दे रही है, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की सरकार डीए 34% दे रही है, तो फिर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ यह अन्याय क्यों? सनद रहे! हक तो देना पड़ेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!