ChhattisgarhRaipur

निगम मंडलों में ED का डेरा, विधायक के घर अपार संपत्ति की अफवाह, पूछताछ जारी ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में ED अधिकारियों ने कब्जा जमा रखा है। संचनालय और 2 निगम मंडल के उच्च अधिकारियों से ईडी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

बताते चलें संचनालय पूरी तरह छावनी के रूप में तब्दील हो चुकी है। क्योंकि भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है खबर है कि ED अधिकारी पूछताछ के लिए काफी सख्ती का रुख अपना रहे हैं। वही, कई फाइले खंगाली जा रही हैं। अधिकारियों से बार-बार एक ही सवाल को पूछा जा रहा है। ऐसी जानकारी भी निकल कर सामने आई है।

वही इस दौरान हल्ला यह भी है कि एक सत्ताधारी विधायक के यहां अपार संपत्ति मिली। लेकिन यह जानकारी महज अफवाह हैं। इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ में सोमवार उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब 13 अलग-अलग स्थानों में ED ने छापा मारा था, जिनमें कुछ विधायक भी शामिल हैं। इसे लेकर हंगामा हुआ, जो लगातार जारी हैं। आज दोपहर से ED अधिकारी इंद्रावती भवन पहुंच गए हैं, जहां अधिकारियों से कड़ाई से पूछताछ हो रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!