BijapurChhattisgarh

बीजापुर में पुलिस के आठ जवान मिले डेंगू से संक्रमित, मचा हड़कंप

बीजापुर। भोपालपटनम ब्लॉक के तारलागुड़ा में पुलिस के आठ जवानों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को पांच और रविवार को तीन पुलिस जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले अस्पताल में इनकी जांच की गई थी।

Related Articles

गुरुवार को इनके सैंपल जगदलपुर मेडिकल कालेज भेजे गए थे। यहां से इनके डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। रविवार को बीएमओ राजेन्द्र राय व बीपीएम देवेंद्र नेताम के निर्देश पर टीम गठित कर तारलागुड़ा रवाना किया गया था। तारलागुड़ा पुलिस कैंप में 76 जवानों का टेस्ट किया गया है। इनमें तीन जवान पॉजिटिव मिले हैं। सभी मरीजों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!