Chhattisgarh

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रमकोला वनपरिक्षेत्र में सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए विद्युत करंट से एक मादा हाथी की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ युवकों ने हाथी के कई टुकड़े कर दफ्न कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्कि, एक आरोपी फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वन विभाग ने हथिनी के शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना रामकोला इलाके की घटना की है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है, इस मामले में कई और आरोपीयों के शामिल होने की आशंका है, जो जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हथिनी के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद घटना की और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

आरोपियों का कहना है कि धान फसल को सुरक्षित रखने और हाथी नुकसान ना पंहुचा सके इसके लिए करंट लगाया था। हालांकि अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर को मारने के लिए करंट लगाया गया था, जिससे हाथी की मौत हो गई। वहीं सूरजपुर वन विभाग और एलिफेंट रिजर्व की टीम ने हाथी के शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!