Chhattisgarh

झंडा लगाते वक्त करंट की चपेट में आने से कर्मचारी की हुई मौत

 मनेंद्रगढ़ : मोदी सरकार इस योजना के तहत हर घर में तिरंगा फहराना है। देशभर में आज से तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। लेकिन तिरंगा अभियान के लिए झंडा लगाते वक्त शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

खबर है कि बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतिक्षालय में तिरंगा झंडा लगाते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका मनेंद्रगढ़ का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में तिरंगा लगा रहा था। इसी दौरान वह 11 केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे से कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। स्तंत्रता के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत आज से होगी।

13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में भारतीय ध्वज तिरंगा के उपयोग और फहराने से संबंधित भारतीय ध्वज संहिता के तहत नियमों को जानना जरूरी है। तिरंगे का उपयोग और प्रदर्शन राष्ट्रीय गौरव का अपमान निवारण अधिनियम 1971 और भारतीय ध्वज संहिता 2002 के द्वारा नियंत्रित होता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!