ChhattisgarhRaipur

रोजगार समाचार : 349 पदों पर होगी भर्ती, 19 जनवरी को जॉब फेयर, नवा रायपुर में

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जनवरी को कमर्शियल काम्प्लेक्स राखी, सेक्टर 25, अटल नगर, नवा रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा

इस जॉब फेयर के माध्यम से अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, मार्केटिंग ऑफिसर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, कारपेन्टर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के 349 पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं कम्प्यूटर उत्तीर्ण योग्य उम्मीदवारों की भर्ती 10 हजार से 20 हजार रूपयें प्रतिमाह तक की दर पर की जाएगी।

इस जॉब फेयर में भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी एवं अनुभव के प्रमाण-पत्रों के साथ जॉब फेयर हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!