ChhattisgarhRaipur

जल्द हो सकती है मानसून की एंट्री…रायपुर समेत इन जिलों के लिए विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। आलम ये है कि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में रायपुर,दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां रात और दिन दोनों समय तापमान में बढ़ोत्तरी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग द्वारा आगामी 2 दिनों के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद जिले में भीषण लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से तेज गर्मी

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से तेज गर्मी पड़ रही है। दिन में जितनी गर्मी का एहसास हो रहा है। रातें भी उतनी ही गर्म है। रात में भी न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार है। रायगढ़ में रात का तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह राजधानी रायपुर की रातें भी 30.8 डिग्री तापमान के साथ काफी गर्म रही। जांजगीर और मुंगेली में 29.9 डिग्री और कोरिया में 29.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 19 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है लेकिन अब मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकुल है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 21 जून तक मानसून की छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते से एंट्री हो जाएगी और 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!