Chhattisgarh

किसानों को कर्जमाफी की उम्मीद : बेमेतरा में धान खरीदी धीमी,अब तक मात्र 80 हजार 834 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के कृषि प्रधान जिले बेमेतरा में धान खरीदी धीमी है। इसकी सबसे बड़ी वजह किसानों को कर्जमाफी की उम्मीद है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान कर्जमाफी की घोषणा की गई थी। यहीं कारण है कि किसान अपना धान बेचने नहीं आ रहे हैं। किसानों को कर्जमाफी की उम्मीद : बेमेतरा में धान खरीदी धीमी,अब तक मात्र 80 हजार 834 क्विंटल धान की हुई खरीदीनवंबर तक जिले में 17 हजार 29 किसानों ने 80 हजार 834.64 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिले में 1 लाख 58 हजार 529 किसान ने धान बेचने सहकारी समितियों में पंजीयन कराया है। पिछले साल 1 लाख 53 हज़ार किसानों ने पंजीयन कराया था।

किसानों का कहना है कि अगर वे धान बेचने के लिए जाएंगे तो उनके कर्ज की राशि धान बेचने के साथ कट जाएगी। यहीं कारण है कि वे धान बेचने के लिए दिसंबर माह का इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपना धान बेचने में जल्दी करें, ताकि उन्हें कर्जमाफी का लाभ मिल सके।

कलेक्टर पीएस एल्मा ने मंगलवार को जिले में हो रहे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान खरीदी का निरीक्षण किया है। उन्होंने, खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक इंतजामों की जांच की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।धान खरीदी का लक्ष्य 802842 मैट्रिक टन है। पिछले साल 679187 मैट्रिक टन धान खरीदा गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!