National

तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, फंदे पर लटके मिले चारों के शव

राजस्थान। उदयपुर में पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया है। चारों के शव घर में फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना कोटड़ा इलाके की सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार रायसा (45) उसका बेटा वाजपई (15), बेटी टिपुरी (12) और सबसे छोटी बेटी किंजल (4) फंदे से लटके हुए मिले। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने तीन बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रायसा की किराना दुकान थी। उसकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने तीन बच्चों के साथ ही रह रहा था।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला मानसिक तनाव का माना जा रहा है। कुछ साल पहले मृतक की पत्नी की मौत के बाद से परिवार सदमे में था। आर्थिक स्थिति खराब होने की भी बात सामने आई है। किराना की दुकान चलाकर वह परिवार का गुजारा कर रहा था। स्पष्ट कारण पता नहीं लगे हैं। मामले की जांच जारी है। एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!