ChhattisgarhRaipur

“पूरे पांच साल निकल गए मुख्यमंत्री ने पत्र लिखने के अलावा किया क्या है”, सीएम बघेल के पत्र पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है। इस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने तंज कसते हुए कहा पूरे पांच साल निकल गए, मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखने के अलावा किया क्या है, कितने पत्र अब तक लिख चुके है। कल कांग्रेस पार्टी की सत्ता से विदाई हो जायेगी।

Related Articles

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है। छत्तीसगढ़ के प्रति कोई विजन नहीं रखा, बिना विजन के सरकार चली। कांग्रेस की नीति और नियत खराब रही। कांग्रेस हाईकमान कैसे खुश रहे पूरा पांच साल इसी में निकल दिया। भ्रष्टाचार का पैसा है, मोटरा बांध-बांध कर उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बंगाल बना दिया है। केवल पत्र लिखने के अलावा कुछ नहीं किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!