Chhattisgarh

वन अफसर ने ज़हर खाकर किया सुसाइड

भानुप्रतापपुर। कांकेर वन मंडल अंतर्गत कोरर वन परिक्षेत्र के रेंजर कृष्णा इरघट की जहर खाने से मौत हो गई है। उन्होंने गुरुवार को किन्ही कारणों से अपने निवास में जहर खा लिया था. उन्हें कांकेर के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाया जा रहा था. इस दौरान रेंजर ने धमतरी और रायपुर के बीच दम तोड़ दिया।

Related Articles

वन मंडलाधिकारी बाजपेई ने बताया कि किन कारणों से रेंजर ने जहर सेवन किया है, अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है. इस मामले की जांच की जाएगी। आपको बतादें कि रेंजर इरघट कांकेर जिले के ही निवासी थे। अभी रायपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक ग्राम कापसी लाया जाएगा।जहा उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके परिजनों को सूचना दिया जा चूका है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!