ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ पापुनि के पूर्व जनरल मैनेजर गिरफ्तार

 रायपुर। पंचायत विभाग के अधिकारी और पाठ्य पुस्तक निगम छत्तीसगढ़ के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी गिरफ़्तार कर लिए गये हैं। ईओडब्ल्यू व एसीबी की टीम ने उन्हें आंध्रप्रदेश के गुंटूर से कल रात गिरफ़्तार किया।

उन पर आय से अधिक संपत्ति समेत कुछ अन्य मामले चल रहे हैं। उन्हें उच्च न्यायालय बिलासपुर से मिली जमानत कुछ दिन पूर्व निरस्त कर दी गई थी। अशोक चतुर्वेदी को 1 जुलाई को रायपुर के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बता दे कि इस पूर्व अधिकारी पर भ्रष्टाचार की कई शिकायतें हैं। पिछले 4 साल से अलग-अलग मामलों पर जांच चल रही है। शासन के उच्च अधिकारियों के साथ विवाद के बाद पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी पर निगाह लगी हुई थी।

कई मामलों पर पूर्व में भी चतुर्वेदी सुर्खियों में रहे हैं। इन दिनों अध्यात्म के मार्ग में उतर गए हैं। कई जगहों पर प्रवचन कर रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!