ChhattisgarhRaipur

सामान्य प्रशासन विभाग ने मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जारी की अधिसूचना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। श्री मरकाम के मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर विधानसभा के सदस्य मोहन मरकाम को मंत्री नियुक्त किया है।

Related Articles

उल्लेखनीय है कि, आज राजभवन के दरबारी हॉल में राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने मोहन मरकाम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही मोहन मरकाम भूपेश कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा ये तय नहीं है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!