Chhattisgarh

सोना खरीदने का सुनहरा मौका? आज फिर बदले दाम, देखें 28 मार्च को आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

शनिवार, 28 मार्च को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के भाव में तेजी दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,44,720 तक पहुंच गई है, जबकि चांदी ₹2,39,900 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब निवेशकों के साथ-साथ आम ग्राहकों पर भी साफ नजर आ रहा है।


शादी सीजन पर असर

खरीदारी टाल रहे लोग

शादी-ब्याह के इस दौर में जहां आमतौर पर गहनों की खरीदारी बढ़ती है, वहीं इस बार महंगाई ने लोगों के कदम रोक दिए हैं। कई परिवार फिलहाल खरीदारी को टालने का फैसला कर रहे हैं और बाजार में संभावित गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।


क्यों महंगा हो रहा है सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये की कमजोरी मुख्य वजह

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर सोने की मांग में तेजी आई है। इसके साथ ही भारतीय रुपये में कमजोरी भी कीमतों को ऊपर धकेल रही है। यही कारण है कि घरेलू बाजार में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


प्रमुख शहरों में सोने के रेट

24, 22 और 18 कैरेट की कीमतें

  • चेन्नई: ₹14,652 | ₹13,431 | ₹11,201
  • मुंबई: ₹14,472 | ₹13,266 | ₹10,854
  • दिल्ली: ₹14,487 | ₹13,281 | ₹10,869
  • कोलकाता: ₹14,472 | ₹13,266 | ₹10,854
  • बेंगलुरु: ₹14,472 | ₹13,266 | ₹10,854
  • हैदराबाद: ₹14,472 | ₹13,266 | ₹10,854
  • जयपुर: ₹14,487 | ₹13,281 | ₹10,869
  • लखनऊ: ₹14,487 | ₹13,281 | ₹10,869
  • अहमदाबाद: ₹14,477 | ₹13,271 | ₹10,859
  • पटना: ₹14,477 | ₹13,271 | ₹10,859
  • चंडीगढ़: ₹14,487 | ₹13,281 | ₹10,869

चांदी के ताजा रेट

अलग-अलग शहरों में कीमतें

  • चेन्नई: ₹2,44,900 प्रति किलो
  • मुंबई: ₹2,39,900 प्रति किलो
  • दिल्ली: ₹2,39,900 प्रति किलो
  • कोलकाता: ₹2,39,900 प्रति किलो
  • बेंगलुरु: ₹2,39,900 प्रति किलो
  • हैदराबाद: ₹2,44,900 प्रति किलो
  • पुणे: ₹2,39,900 प्रति किलो
  • अहमदाबाद: ₹2,39,900 प्रति किलो
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!