ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: जल्द जारी होगी उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ

रायपुर :  प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी राहत और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सुशासन तिहार के बाद अब साय सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा करने जा रही है। इसके लिए एक हाई लेवल बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद पहली सूची जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस सूची में करीब 50 खिलाड़ियों के नाम शामिल होंगे।

खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्षों से लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को जल्द तैयार कर जारी किया जाए, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान की जा सके।

 

जिलों में प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति

खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन जिलों में प्रशिक्षक नियुक्त नहीं हैं, वहां जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर नियुक्तियां की जाएं। इनमें शामिल हैं:

  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • रायगढ़
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  • मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी

इन जिलों में पास्ट चैम्पियन एथलीटों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त कर प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विभागीय योजनाओं पर जोर

मंत्री वर्मा ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, खेल गतिविधियों, अधोसंरचना विकास और युवा कार्यक्रमों पर भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन पदों की सीधी भर्ती और संविदा नियुक्तियों के लिए वित्त विभाग से अनुमति मिल चुकी है, उन पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के अनेक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा और खेल के क्षेत्र में युवाओं का उत्साह और भागीदारी बढ़ेगी। सरकार का यह कदम प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!