ChhattisgarhRaipur

प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा कर रहे राज्यपाल विश्वभूषण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और कुलाध्यक्ष विश्वभूषण हरिचंदन बुधवार को राज्य के सभी निजी विश्वविद्यालयों और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य और अन्य कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ परदेसी, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित हैं। बैठक सुबह 11 बजे से राजभवन में शुरू हुई।

Related Articles

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) की ओर से विश्वविद्यालयों और संबंद्ध महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों की ओर से नेक ग्रेडिंग सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एमओयू, अकादमिक सत्र के पालन, परीक्षाओं और परिणाम के समय पर जारी करने के संबंध में और विश्वविद्यालयों की ओर से कराए गए विशेष अनुसंधान, नवाचार आदि की जानकारी ली जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!