Chhattisgarh

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला हेड मास्टर गिरफ्तार

कोंडागांव :  जिले में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। छात्रा के शरीर के विभिन्न अंगों को गलत इरादे से अश्लील तरीके से छूआ था। मामले की शिकायत के बाद आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 नवंबर का है। जब जिले के मर्दापाल इलाके में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि, हेड मास्टर हन्नु राम बघेल (53) ने क्लास रूम के बाहर छात्रा को बुलाया। फिर बातों-बातों में ही छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। छात्रा के मना करने पर भी वह नहीं माना।

हेड मास्टर की हरकत देख छात्रा घबरा कर वहां से भाग गई थी। उसके बावजूद हेड मास्टर छात्रा को रोकने की कोशिश कर रहा था। उधर, शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब घर लौटी तो उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। डरी सहमी छात्रा ने हेड मास्टर की एक-एक हरकत को घरवालों को बताई। फिर परिजनों ने कोंडागांव BEO को लिखित में आवेदन दिया। पहले इस मामले की विभागीय जांच की गई। जिसमें तथ्य सही पाए गए।

वहीं 28 नवंबर को BEO ने परिजनों के साथ मर्दापाल थाने जाकर मामले की FIR दर्ज करवाई। साथ ही SP से भी मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने एक्शन लेते हुए आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। हेड मास्टर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!