ChhattisgarhRaipur

मोबाइल के चार्जर के अंदर हेरोइन, रायपुर में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने हेरोइन स्मगलर के अन्तर्राज्यीय सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मल्टी स्टार होटल में रेड मारकर पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने 23 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। तस्कर शातिर तरीके से मोबाइल के चार्जर में हेरोइन छुपकर रखे थे। जब्त हेरोइन की कीमत 1 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को इनपुट मिली थी कि टाटीबंध चौक के पास होटल मल्टीस्टार मे ठहरे हुये दो लोगों के पास ड्रग्स हैं। रायपुर पुलिस की स्ट्राइक फोर्स और स्थानीय थाने की टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस कमरे में पहुंची यहां पंजाब के तरनतारण का रहने वाला निशान सिंह (26) मिला। इसके साथ रायपुर के हीरापुर में रहने वाला धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी (40) भी था। धर्मेंद्र भी मूलत: पंजाब का ही रहने वाला है। निशान सिंह पंजाब से इसे ड्रग्स लाकर देता था।

दोनों की तलाशी लिए जाने पर इनके पेंट के जेब मे रखा मोबाईल का चार्जर मिला। चार्जर को जांचने पर ये अंदर से खोखला था। जो हिस्सा इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगाया जाता है वो किसी बोतल की ढक्कन की तरह खुल गया, चार्जर के अंदर सफेद पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट में हेरोइन भरकर रखा गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक छोटा तराजू मिला है, इसे हेरोइन तोलने का काम किया जाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!