ChhattisgarhRaipur

हाईकोर्ट का फैसला…उद्योगपति सोमानी अपहरणकांड के 6 आरोपी बरी

 रायपुर। बहुचर्चित प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के सभी आरोपियों को हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिविजनल बैंच ने यह फैसला सुनाया है। सभी 6 आरोपी प्रदीप, शिशिर, मुन्ना, तूफान, डॉ. आफताब आलम सहित अनिल चौधरी दोषमुक्त कर दिया गया है।बता दें कि 8 जनवरी 2020 को रायपुर के धरसीवां से कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था। रायपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब हो कि 8 जनवरी 2020 को उद्योगपति प्रवीण सोमानी का सिलतरा स्थित उनकी फैक्ट्री से घर जाने के दौरान अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। उद्योगपति के अपहरण से पूरे प्रदेश में हलचल मच गई थी। पुलिस ने मामले में दो हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद प्रवीण सोमानी को लखनऊ के पास से सकुशल बरामद किया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!