ChhattisgarhBilaspur

तेज रफ्तार मेटाडोर ने दो युवकों को रौंदा, एक को 15 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भागने के चक्कर में अनियंत्रित वाहन ने दूसरी बाइक में सवार दो युवकों को भी चपेट में ले लिया और दूसरे युवक की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे युवक बाइक समेत 15 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे की है। मस्तूरी तरफ से मेटाडोर माजदा तेज रफ्तार से मल्हार की ओर जा रही थी। उसमें पीछे महिलाएं सवार थीं। मेटाडोर अभी ग्राम टिकारी के पास पहुंची थी, तभी सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में युवक की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर को रोकने के बजाए और तेजी से भागने लगा। इसी हड़बड़ी में उसने आगे जाकर ग्राम बकरकुदा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार को भी टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे युवक समेत बाइक को मेटाडोर करीब 15 मीटर तक घसीटता रहा। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर को छोड़कर भाग निकला।

घटना के बाद राहगीरों ने संजीवनी 108 को जानकारी दी। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक और दोनों शव को मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स रेफर कर दिया गया है। दोनों मृतकों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर उनकी पहचान कर परिजनों की जानकारी जुटा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!