Chhattisgarh

हाइवा और माजदा में जोरदार टक्कर से लगी आग…हादसे में ड्राइवर सहित 2 की मौत

जांजगीर-चांपा। चांपा कोरबा रोड में देर रात सड़क हादसा हो गया. जिसमें हाईवा और माजदा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे माजदा में भीषण आग लग गई. इसमें माजदा में बैठे चालाक और परिचालक की जलकर मौत हो गई. जिनके शव को क्रेन की मदद निकाला गया. 

दोनो मृतक लछनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक माजदा में प्लास्टिक भरा था और हाईवा में कोयला लोड था. इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!