Chhattisgarh

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हत्या की गुत्थी सुलझाने वाले दुर्ग पुलिस की विशेष टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशंसा पत्र

पूरी सूझबूझ एवं व्यवसायिक दक्षता से दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने अमलेश्वर के व्यापारी सुरेंद्र सोनी एवं ग्राम रुदा के नाबलिग बालक समीर साहू की हत्या की गुथी सुलझाई है – श्री साहू

दोनो गंभीर प्रकरणों को तय समय में और पूरी कार्यकुशलता से सुलझाने वाले दुर्ग पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है – श्री साहू

रायपुर/2022/ दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर अंतर्गत समृद्धि ज्वेलर्स के मालिक सुरेंद्र सोनी और थाना अंडा अंतर्गत ग्राम रुदा के नाबालिग बालक समीर साहू की हत्या कर दी गयी थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देशन और दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस की टीम ने दोनों प्रकरणों को बेहद गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू की और उचित समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन दोनों प्रकरण में दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने पूर्ण व्यवसायिक दक्षता एवं सूझबूझ से कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का विवेचनीय कार्य किया। गृहमंत्री साहू ने दोनों प्रकरणों को कुशलतापूर्वक सुलझाने हेतु दुर्ग पुलिस की विशेष टीम की सराहना की और उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!