National

राजधानी में इंसानियत हुई शर्मशार, 2 दरिदों ने नाबालिग बच्ची को बनाया शिकार, सहयोगी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : राजधानी में नाबालिग बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है. जहां रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में मासूम के साथ 2 अलग-अलग दिन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है.

नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अविनाश बहरा निवासी अरविन्द नगर, सिकंदर जैन निवासी कांकेर और गौरव राज निवासी आठिया को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. बता दें कि आरोपियों ने राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिग के साथ लगातार दो दिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड ने पहले मासूम से रेप किया. उसके बाद दूसरे दिन दूसरे आरोपी ने भी दुष्कर्म किया. वहीं एक अन्य आरोपी को सहयोगी की भूमिका को लेकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!