ChhattisgarhRaipur

‘मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता…’, न्याय यात्रा के सीनियर ऑब्जर्वर बनाने पर कहा- पार्टी जहां काम देगी करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं कहा जा रहा था कि बघेल लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अब इस पर भूपेश बघेल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लोकसभा सीटों में चुने गए प्रत्याशियों के पक्ष में घूम-घूम कर प्रचार करना चाहता हूं।

वहीं सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हम काम करने वाले लोग हैं, पार्टी जहां बोलेगी वहां काम करेंगे। अभी एलाइंस कमेटी की जिम्मेदारी दी गई थी, लगातार हम लोगों ने काम किया। न्याय यात्रा की जिम्मेदारी दी है इसको भी करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!