ChhattisgarhRaipur

‘3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है उसका निमंत्रण देने आया हूं’, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में जीत पर जताया भरोसा

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंगेली ने जमकुही में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मै आपको 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बन रही है उसका निमंत्रण देने आया हूं। केंद्र और राज्य की सरकार से डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास में तेजी आएगी। मोदी की गारंटी है जो भी वादे हैं उसे पूरा करके दिखाएंगे।

Related Articles

पीएम ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन पहले ढाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया। जब ढाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी। इन्होंने दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया। पीएम मोदी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पुराना वादा पूरा नहीं किया। देश में आज जो गरीब हैं उसकी वजह कांगेस है। आजादी के बाद आज देश में कोई भी गरीब है उसके लिए गुनहगार है तो वो सिर्फ कांग्रेस। छत्तीसगढ़ से अगर कोई पलायन करने को मजबूर है तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। गरीबी हटाओ नारे के बाद भी लोग गरीब हैं। मोदी सरकार बनी तो साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब बस कुछ दिन का खेला है। इसलिए इनके नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। जिस कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएंगे। दिल्ली के पत्रकार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनाव हार रहे हैं। पहले ही ढाई साल में सीएम ने इतना लूटा कि लूट के पैसों से खजाना भर लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया। सुपर सीएम का विधायक बनना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस के गणितबाज पांचवीं कक्षा का सवाल भी हल नहीं कर पाते है।

508 करोड़ में सीएम का कितना हिस्सा

महादेव सट्टा ऐप में 508 करोड़ों बंटने का आरोप है। जांच एजेंसियों के छापे में रुपयों के ढेर पकड़े गए। सीएम के करीबी जेल में बंद हैं। कांग्रेस के गणितबाजों को बताना होगा मुख्यमंत्री को इसमें कितना हिस्सा मिला है। दिल्ली दरबार तक कितना हिस्सा मिला है। कांग्रेस में टिकट वितरण के खेल का तो ऑडियो चल रहा है। टिकट बेच कर कांग्रेस के नेताओं ने ऊपर कितने पैसे पहुंचाए हैं, इसका सच भी सामने आना चाहिए।

मोदी ने कहा कि पीएससी में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों का कैसे सिलेक्शन किया गया है। इसकी जांच कराएंगे। कांग्रेस ने शराबबंदी के बहाने महिलाओं की आंखों में धूल झोंकी। लॉकडाउन में ब्लैक में शराब बेची। और अब दो हजार करोड़ का घोटाला कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने शराब घोटाल पर मुंह पत ताला लगा कर बैठ गए हैं। कांग्रेस नेताओं के पास महिलाओं के इन सवालों का जवाब नहीं है।

मोदी ने हर गरीब को राशन, मुफ्त चावल और आवास देने की गारंटी दी थी। अगले और पांच सालों तक मुफ्त चावल मिलता रहेगा। कांग्रेस मेरे खिलाफ अदालत में गए हैं। लेकिन में ये पवित्र काम करता रहूंगा। कोरोना के समय गरीब का चूल्हा बूझने नहीं दिया। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा किया गया है। भाजपा की सरकार आते ही इस पर कार्रवाई होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!