Chhattisgarh

परिणय सूत्र में बंधे IAS युवराज और IPS मोनिका : रायगढ़ कलेक्ट्रेट के कोर्ट में हुआ विवाह

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी युवराज मरमट आज 2022 बैच की तेलंगाना कैडर की IPS अधिकारी पी. मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। CEO जिला पंचायत जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं।

अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने इन्हें विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!