National

पढ़ेंगे तो हो जाएंगे आप भी खुश , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राज्य कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने है और उससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वो सब करना चाहते है जो उनकी जीत के लिए काम में आए जाए। अब मुख्यमंत्री राज्य के कर्मचारियों को एक और तोहफा दे दिया है। जिसके बाद कई कर्मचारी तो ऐसे है जो बहुत ज्यादा खुश हो गए है और वो इसलिए की उनके रूके हुए प्रमोशन हो सकेंगे।

जी हां जानकारी के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोने राज्य कर्मचारियों के हितां में एक और फैसला कर दिया है। वहीं इस फैसले उन सरकारी कर्मचारियों की भी फायदा होगा जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ा फैसला किया है।

अब राजस्थान में किसी भी सरकारी कर्मचारी को तीसरा बच्चा हो जाता है तो उसके बाद भी कर्मचारी को पदोन्नति मिल सकेगी। गुरुवार को कार्मिक विभाग ने ये आदेश जारी कर दिए हैं। पहले ओपीएस और अब बच्चों के मामले में सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। यह आदेश 1 जून 2002 के बाद दो से ज्यादा बच्चे होने पर भी कर्मचारी-अधिकारी को पदोन्नति को लेकर दिया गया है। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!