ChhattisgarhMahasamund

छत्‍तीसगढ़ में पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा, तस्कर भी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में पुलिस ने ओडिशा से तस्‍करी कर ला रहे करीब 4 क्विंटल गांजा को पकड़ा है। पुलिस ने एक तस्‍कर को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत एक करोड़ है।

Related Articles

पुलिस को गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुंद होते हुए रायपुर छत्तीसगढ़ होते हुये धार मध्यप्रदेश ले जाने वाला है।

जिस पर थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्रवाई करने एसपी ने निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की ओर से वाहन अनुसार एनएच. 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा। जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला।

जिससे नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम सुनील भवर 22 वर्ष निवासी मल्हेरा थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताया। ट्रक में पेड़-पौधा रखा था। जिसे बरगढ से चितौड राजस्थान ले जाना बताया। पुलिस की टीम को संदेह होने पर जांच की गई।

जिस पर 16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ गांजा मिला। वाहन से गकुल चार क्विंटल गांजा मिला। गांजा की कीमती एक करोड़ बताई गई है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपित पर कार्रवाई की गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!