Chhattisgarh

इंद्रावती का जलस्तर हुआ कम, पुराना पुल से बंद आवाजाही बहाल

जगदलपुर :- इंद्रावती नदी का जलस्तर डेंजर लाइन से नीचे उतरने के बाद पुराने पुल के दोनों ओर लगे बेरिकेट्स और तैनात जवानों को हटा गया है,इसके साथ ही जिला प्रशासन ने पुराना पुल से लोगों की आवाजाही को बहाल कर दिया है। इंद्रावती नदी का जलस्तर 05.16 मीटर रिकार्ड किया गया। एक दिन पूर्व यह डेंजर लाईन को पार करते हुए 8.350 मीटर तक पहुंच चुका था।केन्द्रीय जल आयोग की स्थानीय शाखा से मिली जानकारी के अनुसार ओडिसा राज्य के भस्केल नदी का पानी कम होने के साथ ही इंद्रावती नदी का जलस्तर में भी गिरावट आई है।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!