ChhattisgarhRaipur

CRIME : गांजा की तस्करी करते अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ी नाका चौक के पास गांजा तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8 किलों गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत एक लाख रूपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाना पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ी नाका चौक पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुमित वर्मा निवासी उत्तरप्रदेश का होना बताने के साथ-साथ गांजा को जगदलपुर से उत्तरप्रदेश ले जाने हेतु लाना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 8 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!