ChhattisgarhRaipur

अंतर्राज्यीय तस्कर 12 किलो गांजे के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गाजे तस्कर को गिरफ्तार किया है। रायपुर के टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड के पास व्यक्ति गांजा रखा था और बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम मदन लाल निवासी उत्तर प्रदेश होना बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मदन लाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!